नजीब पर कल्याण कोष की निधि हड़पने का आरोप

( 4416 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 May, 18 13:05

मलयेशिया की नई सरकार ने सरकारी राजस्व में भ्रष्टाचार की जांच तेज कर दी और पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक के घर पर पुलिस ने सात घंटे छानबीन की। जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है। पुलिस ने धनशोधन जांच के सिलसिले में आज सुबह तक नजीब के घर पर छापेमारी की तथा क्वालालंपुर में उनके परिवार की संपत्तियों को भी खंगाला।नजीब के वकील हरपाल सिंह ग्रेवाल ने कहा, पुलिस ने उनके घर से हैंडबैग और कपड़े जैसे निजी सामन के कई बाक्सों को खंगाला लेकिन उसे अपराध से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। नजीब ने किसी गड़बड़ी से इंकार किया है लेकिन छापों से इन अटकलों को बल मिला है कि उनकी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। उनके तथा उनकी पत्नी के विदेश जाने पर रोक लगा दी गई है।पूर्व प्रधानमंत्री के स्थानीय आवास पर आज तड़के बड़ी तादाद में पुलिस पहुंची। उनके घर के बाहर कम से कम एक दर्जन वाहन खड़े थे । कई अधिकारी नजीब के घर के अंदर घुसे। इसके बाद वहां पत्रकारों और अन्य देखने वालों का जमावड़ा लग गया। महातिर मोहम्मद (92) के नेतृत्व वाली नई सरकार ने पिछले सप्ताह चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल की थी। सरकार ने नजीब पर लोगों के कल्याण के लिए खर्च की जाने वाली निधि हड़पने के आरोपों की जांच कराने का आह्वान किया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.