गांधी को ट्रेन से उतारने की घटना की 125वीं वर्षगांठ

( 6585 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 May, 18 13:05

दक्षिण अफ्रीका और भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ सत्याग्रह अभियान की नींव बनने वाली घटना के 125 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें विदेशमंत्री सुषमा स्वराज शामिल होंगी।उक्त घटना में, ‘‘केवल ेतों के लिए’ रेल के डिब्बे (कम्पार्टमेंट) से गांधीजी को बाहर निकाल दिया गया था। घटना सात जून 1893 की रात की है। युवा अधिवक्ता मोहनदास करमचंद गांधी ने ट्रेन में अपनी सीट से उठने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उन्हें फस्र्ट क्लास कंपार्टमेंट से पीटरमेरिट्जबर्ग स्टेशन पर जबरदस्ती उतार दिया गया था। इस घटना के बाद उन्होंने ब्रिटिश शासन के भेदभावपूर्ण नियमों के खिलाफ आवाज उठाई और दक्षिण अफ्रीका तथा भारत में लोगों को जागरूक किया। दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त रुचिरा कम्बोज ने बताया, दो दिवसीय कार्यक्रम छह जून को सुषमा स्वराज और अन्य गणमान्य लोगों के संबोधन के साथ शुरू होगा। इस मौके पर करीब 500 अतिथि शामिल होंगे।इसके अगले दिन स्वराज और दक्षिण अफ्रीका के राजनेताओं समेत करीब 300 गणमान्य लोग पेनट्रीच स्टेशन से पीटरमेरिट्सबर्ग स्टेशन तक सांकेतिक ट्रेन यात्रा करेंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.