सराफा बाजार में सोने के भाव 240 रपए की गिरावट

( 4217 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 May, 18 13:05

कमजोर नियंतण्र संकेतों के साथ स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण दिल्ली थोक सराफा बाजार में सोने के भाव 240 रपए की गिरावट के साथ 31,780 रपए प्रति दस ग्राम रह गए। हालांकि औद्योगिक इकाइयों की छिटपुट पूछताछ के कारण चांदी के भाव 100 रपए सुधर कर 40,750 रपए प्रति किलोग्राम हो गए।बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग में गिरावट के अलावा विदेशों में कमजोरी के रुख के कारण सोने की कीमतों पर दबाव रहा। दिल्ली में 99.9% और 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 240 - 240 रपए घटकर क्रमश: 31,780 रपए और 31,630 रपए प्रति दस ग्राम रह गई। बुधवार को सोने का भाव 430 रपए घटा था। सोने की आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,800 रपए प्रति इकाई पर स्थिर बना रहा।दूसरी ओर चांदी तैयार का भाव 100 रपए सुधरकर 40,750 रपए प्रति किलोग्राम हो गया जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 20 रपए सुधरकर 39,870 रपए प्रति किलोग्राम हो गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.