सिटी पैलेस में लगी पुस्तक प्रदर्शनी खूब भाई

( 17914 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Apr, 18 17:04

सिटी पैलेस में लगी पुस्तक प्रदर्शनी खूब भाई उदयपुर, अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस के उपलक्ष में स्थानीय सिटी पैलेस म्यूजियम में सोमवार को एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पुस्तक प्रेमियों ने विभिन्न विषयों की पुस्तकों को देखा तथा खरीददारी की।
महाराणा मेवाड हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट के प्रबंधक गिरिराज सिंह ने बताया कि मेवाड हिस्टोरिकल पब्लिकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में राजस्थान का इतिहास, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, भक्तिमती मीरा, कला एवं संस्कृति, धार्मिक, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य के अलावा खेल एवं अन्य युवा रूचि के विषय संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की गई। इस प्रदर्शनी को पुस्तकप्रेमियों ने काफी सराहा तथा खरीददारी की।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.