जिले में 46 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बनेगी 78 सड़कें

( 10432 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Apr, 18 14:04

प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा झालावाड़ जिले की 78 नोन पेचेबल सडकों के लिए एसआरएफ के अन्तर्गत वर्ष 2017-18 में 236.93 कि.मी. सड़कों के लिए 4640.95 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता आर.एस. झंवर ने बताया कि झालरापाटन विधान सभा क्षेत्र में रायपुर-दुबलिया, छचलाव, कनवाडा-भिलवाडी तक 7 कि.मी. की सडक का निर्माण एमडीआर में एक करोड 75 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्य सडक से छचलाव तक की 2.25 कि.मी. की सम्पर्क सडक का निर्माण 33 लाख 75 हजार की लागत से किया जाएगा। वहीं मुख्य सडक से ग्राम पिपलोद तक 1 कि.मी. सडक का निर्माण 15 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्य सडक से पालखंधा तक 2 कि.मी. सडक का निर्माण 50 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्य सडक से माथनिया-काली तलाई होते हुए 6 कि.मी. सडक एक करोड 50 लाख रूपए की लागत से बनाई जाएगी। वहीं मुख्य सडक से सालरी तक 3.20 कि.मी. सम्पक सडक का निर्माण किया जाएगा। मुख्य सडक से बाली तक 5 कि.मी. तक सम्पर्क सडक का निर्माण 75 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। मुख्य सडक से रघुनाथपुरा 4 कि.मी. 60 लाख से सम्पर्क सड़क, मुख्य सडक से भंवरासा तक 1.50 कि.मी. 37 लाख 50 हजार से सम्पर्क सडक, मुख्य सडक से लुहारिया देह की 3.50 कि.मी. सम्पर्क सडक 52.50 लाख की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार मुख्य सडक से खामदी आश्रम तक 1 कि.मी. 25 लाख से सम्पर्क सडक, मुख्य सडक से जरेल तक 2 कि.मी. 50 लाख रूपए की लागत से सम्पर्क सडक, मुख्य सडक से गादिया तक 1.50 कि.मी. 37.50 लाख रूपए की लागत से सम्पर्क सडक का निर्माण किया जाएगा।
वहीं वीआर में ग्राम दीवलखेडा से सेमलीखाम तक 3 कि.मी. सडक 75 लाख रूपए की लागत से बनाई जाएगी। पिडावा से खेजडिया तक 3 कि.मी. सडक 75 लाख रूपए की लागत से बनाई जाएगी। खानपुरिया से उण्डल तक 3 कि.मी. सडक 75 लाख रूपए से, राती तलाई से रामकुण्ड बालाजी तक 4.20 कि.मी. सडक एक करोड़ 5 लाख रूपए से, बावडी खेडा से पृथ्याखेडी तक 3.30 कि.मी. सडक 82 लाख 50 हजार रूपए से, देवनगर से पृथ्याखेडी 2 कि.मी. सडक 50 लाख रूपए से, कलमण्डी कला से लुहारिया देह 5.50 कि.मी. सडक एक करोड़ 37 लाख से, खारपाकला से कुण्डला खेमराज तक 3 कि.मी. सडक 75 लाख रूपए, दीवलखेडा से बोरबंद तक 1.30 कि.मी. सडक 32 लाख 50 हजार रूपए से, रूण्डलाव से सीताफल तक 2.75 कि.मी. सडक 68 लाख 75 हजार से बनाई जाएगी। इसी प्रकार स्टेट हाईवे 19 से उमरमाल तक 2.50 कि.मी. सडक 62.50 लाख की लागत से, तीतरी से झुमकी रोड-डोंडा-जगन्नाथपुरी होते हुए 4.60 कि.मी. सडक 69 लाख रूपए की लागत से बनाई जाएगी। इस प्रकार झालरापाटन विद्यानसभा क्षेत्रा में 80.60 कि.मी. की 26 सड़कों के लिए 1779.50 लाख रूपए स्वीकृत किए है।
वहीं मनोहरथाना विधान सभा क्षेत्र में 59.08 कि.मी. की 23 सड़कों के लिए 886.20 लाख, खानपुर विधान सभा क्षेत्र में 52.65 कि.मी. की 17 सड़कों के लिए 1306.25 लाख रूपए एवं डग विधान सभा क्षेत्र के भवानीमंडी उपखण्ड में 28.20 कि.मी. की 8 सड़कों के लिए 423 लाख रूपए तथा चौमेहला क्षेत्र में 16.40 कि.मी. की 4 सड़कों के लिए 246 लाख रूपए स्वीकृत किए है। उन्होंने बताया कि इन सडकों के बन जाने से जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.