बांसवाड़ा को ‘ब्यूटिफुल’ बनाने की मुहिम परवान पर

( 29301 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Apr, 18 13:04

बांसवाड़ा को ‘ब्यूटिफुल’ बनाने की मुहिम परवान पर बांसवाड़ा को ‘ब्यूटिफुल’ बनाने की मुहिम परवान पर
हाउसिंग बोर्ड के शक्ति पार्क पर उपखंड अधिकारी डॉ. भंवरलाल ने सपत्निक किया श्रमदान
हाउसिंग बोर्ड स्थित शक्ति पार्क को हराभरा और विकसित करने के लिए ब्युटीफूल बांसवाड़ा ग्रुप सदस्यों के साथ बांसवाड़ा उपखण्ड अधिकारी डॉ. भंवरलाल ने सपत्निक श्रमदान कर लोगों के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत करने के साथ उत्साहवर्धन किया।
ब्युटीफूल बांसवाड़ा ग्रुप के संयोजक शताब्दी वेलफेयर के अध्यक्ष मुजफ्फर अली ने बताया कि ग्रुप द्वारा प्रत्येक रविवार को श्रमदान का पार्क को विकसित करने की दिशा में श्रमदान किया जाता है। उपखण्ड अधिकारी डॉ. भंवरलाल (आई.ए.एस.) के सानिध्य पौधारोपण किया गया। उन्होंने सभी को प्रेरित करने के लिए स्वयं फावड़ा चलाकर श्रमदान किया।


पार्क को सुन्दर हरा भरा बनाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र मेर द्वारा ‘ब्यूटीफूल बांसवाड़ा ग्रुप’ को पौधे उपलब्ध कराए गए। ग्रुप के डॉ. प्रवीण गुप्ता, अश्विनी भट्ट, भरत पाण्डे, राजेश, उमाशंकर अहेरिया, भरत शर्मा, रमणलाल जैन, गोपीलाल आचार्य, राजेश चौबीसा, मनोज शाह, राजेश कुशवाह, भारत कामरा, विक्की सिंघानी, जितेन्द्र सिंह चौहान, नरेश सोनी, दीपक त्रिपाठी, अशोक पंचाल, सत्य विजय सिंह, निहारिका आचार्य, फातेमा कुक्शी, दिव्य गुप्ता, कपिल, आशीष बृजवासी, दयाराम पॉल, अनिस गुप्ता, जे.पी. मनोज अहेरिया आदि ने श्रमदान व पौधारोपण किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.