कांग्रेस ने देशवासियों की भावनाओें को आहत किया’-बिरला

( 11219 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Apr, 18 08:04

कांग्रेस ने देशवासियों की भावनाओें को आहत किया’-बिरला कोटा(डॉ.प्रभात कुमार सिंघल) संसद की कार्यवाही में गतिरोध पैदा करने के कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के संयुक्त विरोध में भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गुरूवार को कोटा बूंदी सासंद ओम बिरला ने भी गाॅधी उधान के बाहर महात्मा गाॅधी की प्रतिमा के सामने प्रातः 9 से 5 बजें तक एक दिवसीय उपवास रखा। बिरला ने महात्मा गाॅधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उपवास की शुरूआत की।
सांसद के साथ सांगोद विधायक हीरालाल नागर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, महापौर महेश विजय, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष रामकुमार मेहता, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय,देहात अध्यक्ष जयवीर सिंह अमृतकुॅआ सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर पूरे समय बैठै रहे। उपवास स्थल कोटा बूंदी लोकसभा क्षैत्र के विभिन्न पालिकाओं के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, पंचायत राज से जुडे जनप्रतिनिधी शामिल होने के साथ ही बडी संख्या में कार्यकर्ताओं का आने-जाने का क्रम चलता रहा।
उपवास स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ सांसद बिरला ने कहा कि संसद लोकतंत्र का सबसे बडा मंदिर है जहाॅ पर देश के निर्धन, मजदर, किसान हर वर्गो व हर क्षेत्रों पर चर्चा कर नए कानून बनाने एवं देशहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए जाते है लेकिन कांग्रेस व क्षैत्रीय दलों ने अपनी औछी मानसिकता के कारण संसद को बाधित कर लोकतंत्र का अपमान करने के साथ ही 125 करोड़ देशवासियों की भावनओं को भी आहत किया है। बिरला ने कहा कि सरकार ने ससंद के अंदर हर मुद्दे पर बहस को तैयार थी वहीं संसद के बाहर सर्वदलिय बैठक कर सदन चलाने की सहमति बनाई लेकिन लेकिन कांग्रेस एवं क्षेत्रीय दलों के हंगामें के कारण संसद नही चल सकी। बिरला ने कहा कि वर्षो से देश पर शासन करने वाली कांग्रेस सत्ता से बाहर होने के कारण पैदा हुई हताशा और कुंठा एवं घटती लोकप्रियता के कारण कांग्रेस ने योजनाबद्व तरीके से लोकतंत्र का गला घोंट रही है।
बिरला ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र एवं संसदीय कार्यप्रणाली का पूरी दुनिया के श्रेष्ठम है, लेकिन कांग्रेस अपने हितो के कारण निम्नतम स्तर तक कार्य कर रही है। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि पिछले 4 वर्षो से देश ने अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रगति की है ,देश की आंतरिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के साथ ही देश की सीमाओं को अधिक सुरक्षित एवं मजबूती दी है। लेकिन कांग्रेस को देश की प्रगति के लिऐ किए जा रहे प्रयास पसंद नही है ऐसे मे वह संसद को बाधित कर देशहित मे होने वाले निर्णयों को रोकना चाहती है। विधायक ने कहा कि आज उपवास के माध्यम से कांग्रेस के इस कुकृत्य का विरोध जताया है, भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर कांग्रेस को बेनकाब करे।
सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने कहा कि कांग्रेस को कोई मुद्दा या चर्चा करनी थी तो संसद में बोलते लेकिन संसद को बाधित कर कांग्रेस का चाल व चरित्र देश की जनता के सामने आ गया है। महापौर महेश विजय ने कहा कि 55 वर्ष से अधिक समय तक देश में कांग्रेस का शासन रहा है,महात्मा गाॅधी का नाम लेकर उन्होने देश मेें शासन किया है लेकिन गाॅधी के विचारो को कभी भी कार्यशैली में शामिल नही कर देश की जनता को बेवकूफ बनाने की नाकाम कोशिश की। आज देश की जनता ने कांगे्रस का नकार दिया है तो कांगे्रेस अब लोकतंत्र को शर्मशार करने वाले कृत्य कर रही है। नगर विकास न्यास के अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने कहा कि कांग्रेस ने कुत्सित नितियों के कारण देश की संसद को बाधित किया। ऐसे मे कांगे्रस की इस लोकतांत्रिक विरोधी हरकत के लिऐ देश की जनता कांग्रेस को माफ नही करेगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि संसद में देश के महत्वपूुर्ण विषयो पर चर्चा होती है कांगे्रस ने संसद को रोककर देश के विकास को रोका है। शहर भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की मर्यादाओं का तोडा है,व्यवस्था को तोडा है, पूर्व में अपातकाल लगाकर कांगंे्रस ने लोकंतत्र को समाप्त करने की कोशिश की थी ओर आज संसद को बाधित कर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया है लेकिन तब भी कांग्रेस विफल हुई थी आज भी कांग्रेस के मंसूबे पूर्ण नही होगे जनता कांग्रेस को मुहॅतोड़ जवाब देगी। देहात भाजपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह अमृतकुॅआ ने संबोधित करते हुऐ कहा कि कांग्रेस देश से अपना जनाधार खो चुकी है ऐसे में जाति ,धर्म के नाम पर देश में दरार पैदा करने का प्रयास कर रही है संसद को बाधित कर कांग्रेस लोकतंत्र को अपमानित किया है। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कि हकीकत को जनता के बीच लेकर जाऐं। कार्यक्रम का संचालन कोटा नागरिक सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाड़ा ने किया एवं शहर जिला महामंत्री जगदीश जिंदल ने धन्यवाद ज्ञापित कियां ।
समूहिक उपवास पर भाजपा युवा मोर्चा के देहात अध्यक्ष ब्रदी गोचर, भाजपा देहात महामंत्री योगेन्द्र नंदवाना अल्कू, जिला परिषद सदस्य एवं देहात महामंत्री प्रेम गौचर, खेराबाद पंचायत समिति प्रधान भगवान सिंह धाकड़, भाजपा महिला मोर्चा की शहर जिलाध्यक्ष अनुसुईया गौस्वामी, देहात अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व महापौर सुमन श्रंृगी,पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र खींची, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन जोशी, नगर पालिका रामगंजमण्डी अध्यक्ष हेमलता शर्मा, जनरल मर्चेन्ट एसेासिएशन अध्यक्ष राकेश जैन, भाजपा नेता विशाल शर्मा, पार्षद महेश गौतम लल्ली, जिला परिषद सदस्य नवीन कंठू, पार्षद धुव राठौर, बृजमोहन गौड़ गोपालराम मण्डा, प्रकाश सैनी,भाजपा नेता संजीव विजय, सहित बडी संख्या मे भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.