विमान दुर्घटनाग्रस्त, 250 से अधिक की मौत​

( 14189 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Apr, 18 08:04

अल्जीरिया की सेना का एक विमान आज देश की राजधानी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 250 से अधिक लोग मारे गए।


सरकारी रेडियो के अनुसार यह दुर्घटना बौउफरीक बंदरगाह के निकट हुई। घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।

सरकारी संवाद समिति के अनुसार सोवियत रूस का बना यह विमान देश के दक्षिण-पश्चिम के बीचर की तरफ जा रहा था और राजधानी अल्जीरियस से 30 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं लगा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.