पीपल पूजा कर सुख-समृद्धि की कामनाएं कीं, घरों में गहनों के रूप में रखा सूत|

( 7143 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Mar, 18 11:03

पीपल पूजा कर सुख-समृद्धि की कामनाएं कीं, घरों में गहनों के रूप में रखा सूत| महिलाओं ने चैत्र कृष्ण दशमी सोमवार को दशा माता की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। पीपल की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामनाएं की गई। शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पीपल पूजा के लिए तड़के से ही महिलाओं की समूहों में आवाजाही शुरू हो गई थी, जिसका सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। पूजन लिए महिलाएं आधी रात में उठकर घरों की साफ-सफाई कर पूजा के थाल सजाने में जुटी रहीं। परंपरानुसार पीपल पर सूत लपेटने के साथ छाल निकाली गई, जिसे कीमती गहने के रूप में घरों में लाकर रखा गया। अधिकांश महिलाएं समूह में इस पूजा को होलिका दहन के दूसरे दिन यानी प्रतिपदा से कर रही थीं, जो दशमी तक हर दिन दशा माता की 10 कथा सुनती थीं। इस पूजा का प्राकृतिक संरक्षण की दृष्टि से भी विशेष महत्व बताया जाता है।
पानेरियों की मादड़ी और कानपुर में भी पूजन : इन्दिरा मेनारिया ने बताया की पानेरियों की मादड़ी में महिलाओं ने दशा माता का पूजन कर सुख-समृद्वि की कामना की। हेमलता शर्मा ने बताया कि कानपुर में भी महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.