‘जवाबी कर’ लगाने की चेतावनी

( 18352 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Mar, 18 10:03

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नेआज धमकी दी कि चीन और भारत जैसे देशों ने अमेरिका के अनुरूप शुल्क में रियातें नहीं दीं तो उनका देश उन पर‘ जवाबी कर’ लगाएगा। हाल के समय में ट्रंप ने कई बार भारत द्वारा अमेरिका से आयातित महंगी मोटरसाइकिल हार्ले डेविडसन पर करीब 50 प्रतिशत शूल्क लगानेका उठाया है। उन्होंने बार- बार जोर दिया कि अमेरिका भारत से आयातित मोटरसाइकिल पर शून्य शुल्क लगाता है।

ट्रंप ने कहा कि हम किसी न किसी समय जवाबी‘ कर योजना’ अपनाएंगे, अगर चीन हम पर 25 प्रतिशत कर लगाता है या भारत 75 प्रतिशत शुल्क लगाता है, और हम उनपर कोई शुल्क नहीं लगाते।’ उन्होंने इस्पात पर 25 प्रतिशत तथा एल्युमीनियम पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अगर वे 50 प्रतिशत या 75 प्रतिशत या फिर 25 प्रतिशत लगाते हैं, हम भी उतना ही कर लगाएंगे। इसे जवाबी कहते हैं...यह तो आइना है जिसमें ठप्पे छलकते हैं। इस तरह वे हम पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाते हैं तो हम भी उनपर 50 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन के पहले साल में ही जवाबी कर का मंच तैयार हो गया था।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिक कंपनियों के साथ अन्य देश निष्पक्ष व्यवहार नहीं करते हैं। उन्होंने टेसला के प्रमुख एलन मस्क के ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि चीन अमेरिकी कारों पर25 प्रतिशत शुल्क लगाता है जबकि आयातित चीनी कारों पर हम केवल 2.5 प्रतिशत शुल्क लगाते हैं। ट्रंप ने कहा कि जवाबी कर कार्यक्रम से अमेरिका के लिये निष्पक्ष व्यापार सौदा सुनिश्चित होगा।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.