सांप्रदायिक राजनीति : एकजुट होंगे सभी राज्य: CM ममता

( 5310 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Mar, 18 09:03

सांप्रदायिक राजनीति : एकजुट होंगे सभी राज्य: CM ममता कोलकाता। नरेंद्र मोदी सरकार पर देश में ‘सांप्रदायिक राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सभी राज्य जल्द ही बांटने की राजनीति के खिलाफ जंग के लिए एकजुट होंगे। ममता ने यहां गार्डन रीच क्षेत्र में करीब साढे चार किलोमीटर लंबे चार लेन फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘ सांप्रदायिक राजनीति या बांटने की राजनीति के दबाव के आगे झुकने का कोई प्रश्न नहीं है।

देश में सभी राज्य भविष्य में इसके खिलाफ जंग में एकजुट होंगे।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अच्छे दिन जा चुके हैं और बुरे दिन आ चुके हैं। सांप्रदायिक राजनीति या बांटने की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। यह नहीं चल सकता। हम पर भरोसा रखिए।’
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.