*"कल्प नेचुरो हेल्थकेयर"* का शुभारम्भ

( 7624 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Feb, 18 14:02

उदयपुर में *"कल्प नेचुरो हेल्थकेयर"* का शुभारम्भ शहर के जाने माने बालरोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सरीन के कर कमलों से किया गया।
*"कल्प नेचुरो हेल्थ केयर"* राजस्थान का एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र है, जहां शरीर का पूर्ण शोधन, परिशोधन कर रोगमुक्त किया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए डॉ. देवेंद्र सरीन ने कहा कि उदयपुर शहर में प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में इस प्रकार के अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्लिनिक की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। क्लिनिक के संचालक डॉ. अर्पित चौधरी ने बताया कि क्लिनिक पर नवीनतम तकनीक व मशीनों के साथ साथ परम्परागत पद्धति का समावेश व समन्वय करते हुए श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधायें प्रदान की जाएंगी। जिसमे विशेष रूप से कोलन हैड्रोथेरेपी व इंफ़्रा रेड थेरेपी द्वारा शरीर के सभी विषैले तत्वों को बाहर निकालते हुए काया कल्प किया जाएगा। साथ ही समय समय पर अनुभवी व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवायें भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
वरिष्ठ योग व प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. नरेन्द्र कुमार सनाढय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.