फ्लोरिडा गोलीबारी : ट्रंप ने की एफबीआईं की ढिलाईं की आलोचना

( 14316 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 18 10:02

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि एफबीआईं रूसी जांच में इतनी मशगूल थी कि वह उन संकेतों पर ध्यान देना भूल गईं जिनकी मदद से पार्कलैंड के स्कूल में हुईं गोलीबारी की घटना को रोका जा सकता था। ट्रंप की यह टिप्पणी हमले में बचे लोगों द्वारा नेशनल राइफल एसोसिएशन के साथ राष्ट्रपति के संबंधों की आलोचना किये जाने और बंदूक नियंत्रण की त्वरित आवश्यकता की मांग को लेकर हजारों लोगों द्वारा फ्लोरिडा में रैली निकाले जाने के बाद आयी है। ट्रंप ने ट्विटर पर कहा,यह बहुत दुखद है कि एफबीआईं ने फ्लोरिडा स्कूल हमलावर द्वारा दिए गए कईं संकतों को नजरअंदाज कर दिया। यह स्वीकार्यं नहीं है। उन्होंने लिखा,वे ट्रंप अभियान को रूसी मिलिभगत के साथ जोड़ने में बहुत ज्यादा समय बिता रहे हैं - इसमें कोईं साठगांठ नहीं थी। अपना मूल काम करें और हमें गौरवान्वित करें।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.