उदयपुर-दिल्ली एक और फ्लाइट शुरू

( 7635 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 18 17:02

उदयपुर-दिल्ली एक और फ्लाइट शुरू उदयपुर तथा दिल्ली के बीच एक और नई नियमीत फ्लाईट प्रारंभ हो रही हैं। चित्तौडगढ सांसद तथा महाराणा प्रताप हवाई अड्डा की सलाहकार समिति के अध्यक्ष सी.पी.जोशी ने बताया की उदयपुर से दिल्ली के मध्य यह जेट एयरवेज की उडान नियमित होगी। उडान संख्या २६२९ १६ फरवरी को दिल्ली से सांय ५.१५ बजे रवाना होकर उदयपुर सांय ६.५५ पंहुचेगी। उडान संख्या २६३० उदयपुर से सांय ७.२५ बजे रवाना होकर दिल्ली रात्रि ९.०५ पंहुचेगी। इसी प्रकार उडान संख्या २२९३ १६ फरवरी को दिल्ली से प्रातः ६.०५ बजे रवाना होकर उदयपुर प्रातः ७.५० बजे पंहुचेगी। उडान संख्या २२९४ १६ फरवरी को प्रातः ८.२० बजे उदयपुर से रवाना होकर प्रातः १०.०५ बजे दिल्ली पंहुचेगी।
इस नई हवाई उडान के लिये सांसद जोशी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय उड्डयन मंत्री अशक गजपति राजु, राज्यमंत्री जयन्त सिन्हा तथा प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार व्यक्त किया तथा साथ में उड्डयन मंत्री से उदयपुर से बेंगलोर के लिये भी नियमित उडान को शीघ्र प्रारंभ करवानें हेतु निवेदन किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.