ट्रंप ने अपने वेतन का चौथाई हिस्सा दान दिया

( 9064 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 18 11:02

ट्रंप ने अपने वेतन का चौथाई हिस्सा दान दिया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील ने कहा कि उन्होंने उस पोर्न अभिनेत्री को अपनी जेब से 1.30 लाख डॉलर की राशि दी थी जिसने वर्ष 2006 में कथित तौर पर ट्रंप से यौन संबंध बनाए थे। ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन ने द न्यूयार्क टाइम्स को बताया कि उन्हें स्टॉर्मी डेनियल्स को भुगतान करने के लिए ट्रंप ऑग्रेनाइजेशन या ट्रंप के प्रचार अभियान से कोई राशि नहीं दी गई थी। डेनियल्स का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है। कोहेन ने कहा, मिस क्लिफोर्ड को किया गया भुगतान वैध था और यह अभियान या किसी व्यक्ति द्वारा अभियान पर किए गए खर्च से नहीं लिया गया था। द वाल स्ट्रीट जर्नल ने पिछले महीने एक खबर में कहा गया था कि कोहेन ने अक्टूबर 2016 में 1.30 लाख डॉलर की राशि का बंदोबस्त किया था ताकि वह राष्ट्रपति अभियान के दौरान ट्रंप से कथित यौन संबंधों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात न करें।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वर्ष 2017 के अपने वेतन का एक चौथाई हिस्सा देश में बुनियादी ढांचों के निर्माण के लिए परिवहन विभाग को देने जा रहे हैं।परिवहन मंत्री एलेन चाओ को राष्ट्रपति से एक लाख अमेरिकी डॉलर का चेक मिला है। ट्रंप द्वारा ढहती हुई सड़कों, पुलों और बंदरगाहों के पुनर्निर्माण की योजना का ऐलान करने के एक दिन बाद बुधवार को व्हाइट हाउस के संवाददाता कक्ष में, उनके वेतन के चौथाई हिस्से को दान देने की घोषणा की गई।परिवहन विभाग ने कहा, इस राशि का इस्तेमाल महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से संबंधित कार्यवम के लिए किया जाएगा। राष्ट्रपति इससे पहले अपना वेतन स्वास्य और मानव सेवा विभाग, राष्ट्रीय उद्यान सेवा और शिक्षा विभाग को भी दान दे चुके हैं। चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर ट्रंप ने अपना वेतन न लेने का संकल्प लिया था। उनका वेतन प्रति वर्ष चार लाख डॉलर है। कानून के अनुसार, उन्हें वेतन देना अनिवार्य है इसलिए वह अपना वेतन दान कर रहे हैं।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.