सांसद डाॅ. रघु शर्मा का 16 को बारां में होगा भव्य अभिनन्दन

( 2602 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 18 10:02

बारां । ब्राह्मण रत्न डाॅ. रघु जी शर्मा नव निर्वाचित सांसद के प्रथम बार आगामी 16 फरवरी शुक्रवार को बारां आगमन पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा हार्दिक अभिनन्दन किये जाने का विशेष बैठक में निर्णय लिया गया। इस बैठक में लगभग सभी ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजबंधु एवं अजमेर से नव निर्वाचित सांसद डाॅ. रघु शर्मा के बारां जिले में 16 फरवरी को प्रथम आगमन पर प्रातः 10 बजे आदिनाथ गार्डन, एन.डी.पेट्रोप पम्प के पास, गजनपुरा कोटा रोड, बारां पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन किया जाएगा। बैठक में भगवान शर्मा ब्राह्मण कल्याण परिषद, नीरज नयन शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, अवध पारीक, दुष्यंत शर्मा, कैलाश शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, राजेन्द्र गौतम, नरेन्द्र शर्मा, गोरधन शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, गिरिराज शर्मा बटावदा सतीश शर्मा एडवोकेट, राहुल शर्मा, गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे। शर्मा ने अधिक से अधिक समाज बंधुगणों से 16 फरवरी को पधारकर ब्राह्मण एकता का परिचय देते हुए रघु जी शर्मा का भव्य स्वागत सत्कार किए जाने का आव्हान किया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.