महाकालेश्वर महादेव मंदिर में पारम्परिक श्रृद्धा से आज मनेगी महाशिवरात्रि

( 14418 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Feb, 18 11:02

महाकालेश्वर महादेव मंदिर में पारम्परिक श्रृद्धा से आज मनेगी महाशिवरात्रि उदयपुर। अनेकानेक शुभ संयोग से युक्त इस बार का महाशिवरात्रि पर्व मंगलवार से बुधवार प्रातः तक यहां अतिप्राचीन शिवधाम रानी रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पारंपरिक श्रृद्धा एवं विविध पूजानुष्ठान, भैरव, गणपति, प्रतिष्ठा माताजी की धुणी, भोलेनाथ व ध्वजादण्ड चढाया जाएगा।
सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर की महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के तत्वावधान में सूर्योदय से पूर्व से ही सोमवार को भोलेनाथ के पूजानुष्ठान प्रारंभ होंगे। इसी क्रम में बाद में प्रातः १० बजे भगवान श्री महाकालेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना के साथ भैरव प्रतिष्ठा एवं मंदिर पर ध्वजारोहण किया जाएगा व सहस्त्र धारा अभिषेक के दर्शन होंगें। दिनभर शिवभक्तों के भजन-किर्तन होते रहेंगे। सायं ६ महाकालेश्वर के गंगाघाट पर श्री हरिओम महिला संत्सग मंडल द्वारा महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात ७ बजे विशाल भजन संध्या एवं शिव नृत्य नाटिका श्री अमर नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होगी।
प्रन्यास के बी.एस.कानावत, भंवरलाल बाबेल ने बताया कि श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ महादेव का सहस्त्र जलधारा अभिषेक होगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ में रूद्रीपाठी विप्रजन द्वारा रूद्राभिषेक किया जाएगा। मंदिर सभाभवन एवं गृभ ग्रह को सुंगन्धित पुष्पों से श्रृंगारित किया गया। महाशिवरात्री पर्व पर भोलेनाथ के मंगला आरती, मध्यान्ह आरती एवं सांयकाल को विशेष श्रृंगार, पूजा अर्चन एवं महाआरती, का भव्य आयोजन किया जाएगा तथा रात्री चारों प्रहर परम्परागत रूप महाकालेश्वर का विभिन्न द्रव्य से रूद्राभिषेक एवं पूजा अर्चन किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए समिति अघ्यक्ष सुनील भट्ट एवं देवेन्द्र जावलिया ने बताया कि मंदिर सभी द्वारा को सुन्दरता से सजाया गया है एवं आकर्षक रोशनी व्यवस्था, विभिन्न झांकिया लगाई गई। यहां आने वाले करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शनार्थियों के लिए बनाई गई विभिन्न समितियों के सदस्य तत्परता से सेवा कार्य में जुटे रहेंगे।
प्रन्यास अध्यक्ष श्री तेज सिंह सरूपरिया एवं सचिव श्री चंद्र शेखर दाधीच ने बताया कि महाशिव रात्रि पर्व को लेकर मंदिर सरंक्षक मंडल एवं तेरह विभिन्न समितियों की विशेष बैठक आयोजित की गई एवं तैयारियों का जायजा लिया गया।
महाशिवरात्री समिति के महिपाल शर्मा, विनोद शर्मा ने बताया कि आज रामेश्वर गौ-शाला एवं शिव प्रसाद का शुभारंभ किया गया जिसे नगर विकास प्रन्यास के चैयरमेन रविन्द्र श्रीमाली ने किया। इस अवसर पर मनोहर सिंह कृष्णावत, बी.एस.कानावत प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया आदि उपस्थित थे।
महोत्सव समिति के प्रवक्ता गोपाल लोहार बताया कि कल व्यवस्था हेतु अलग अलग समितिया गठित की गई जिसमें महिलाओं की व्यवस्था हेतु रूद्रवाहिणी कार्यकर्ताएं तथा पुरूषों की व्यवस्था के रूद्र सेना के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं का देंखेंगे। साथ ही शिवभक्तों के दर्शनार्थियों की सुविधार्थ यहां विशेष बेरीकेडिंग की गई है। जगह-जगह जल की व्यवस्था एवं महिलाओं एवं पुरूषों के दर्शनार्थ हेतु पृथक-पृथक व्यवस्था कई शिव भक्तों ने भोले के श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद आदि वितरण के लिए अपने स्टाल अपने सजा दिये है।
महाशिवरात्री की विशेष व्यवस्था के लिए लोकेश मेहता, कमल प्रकाश बाबेल, रविनन्दवाना, दीक्षा भार्गव, आभा आमेटा, शेभमल सोनी, ओम सोनी, पन्नालाल कटारिया, शंकर कुमावत, शुभ प्रसाद गुप्ता, रमेश सोनी, पुरूषोत्तम जीनगर, सुरेन्द्र मेहता अपनी सेवाएं देंगे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.