म्यांमार की शांति प्रक्रिया को भारत का समर्थन

( 3398 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Feb, 18 09:02

नई दिल्ली भारत ने म्यांमार में राष्ट्रीय संघर्षविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत करते हुए मंगलवार को कहा कि इससे पूर्वोत्तर के राज्यों में भी शांति एवं समृद्धि लाने में मदद मिलेगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यह इस बारे में एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत म्यांमार शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है।
म्यांमार में व्यापक तौर पर शांति एवं मेलमिलाप होने से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में शांति एवं समृद्धि के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। कुमार ने कहा, म्यांमार की सरकार ने हमारे द्विपक्षीय संबंधों एवं शांति प्रक्रिया में भारत के महत्व को स्वीकार करते हुए पहले भी अक्टूबर 2015 में राष्ट्रीय संघर्ष विराम करार पर हस्ताक्षर के वक्त भारत को एक अंतरराष्ट्रीय प्रेक्षक के तौर पर आमंत्रित किया था। भारत के अलावा चीन, जापान, थाईलैंड, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी उस मौके पर शामिल हुए थे।
भारत का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया था। उन्होंने कहा, दो अन्य पार्टियों एनएमएसपी और एलडीयू के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस मौके पर भारत की मौजूदगी म्यांमार में शांति प्रक्रिया को भारत का सतत समर्थन व्यक्त करता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.