म्यूजियम ऑफ द मून आज उदयपुर में

( 10686 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Feb, 18 09:02

म्यूजियम ऑफ द मून आज उदयपुर में
उदयपुर। ब्रिटिश काउन्सिल ‘म्यूजियम ऑफ द मून’ को 13 एवं 14 फरवरी को सिटी पैलेस उदयपुर में लाएगी। म्यूजियम ऑफ मून इक्कीस मीटर चौडी चांद की एक प्रतिकृति है जिसे ब्रिटिश कलाकार ल्यूक जेरेमलैण्ड्स ने तैयार किया है। एक अद्वितीय दृश्य के साथ चंद्रमा के इस अनूठे संग्रहालय में अवॉर्ड विनिंग ब्रिटिश संगीतकार डेन जोन्स संगीत मय बनाएंगे। झीलों की नगरी के वास्तुशिल्प सौन्दर्य की भव्यता के बीच यह शानदार स्मृति के रूप में होगा।
इस कलाकारी में नासा के चंद्र टोही यान के ऑर्बिट कैमरा से कल्पना का प्रयोग किया गया है और इसे यूके स्पेस एजेंसी म्यूजियम ऑफ मून ने इस प्रतिकृति को वास्तविक चंद्रमा से पांच लाख गुणा छोटा किया है अर्थात इस प्रतिकृति का एक सेन्टीमीटर चंद्रमा की सतह के 5 किलोमीटर के समान है। ब्रिटिश काउन्सिल म्यूजियम ऑफ द मून को ब्रिटेन-भारत सांस्कृतिक वर्ष के अंतिम चरण तथा ब्रिटिश काउन्सिल के लांच के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां ला रहा है। म्यूजियम ऑफ द मून उदयपुर में उतरेगा और इसे 13 और 14 फरवरी को सिटी पैलेस में आम जनता के अवलोकनार्थ रखा जाएगा।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.