शिव दल कार्यकर्ताओ ने 51 शिव मंदिरो मे किया शिवाभिषेक

( 19336 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Feb, 18 17:02

शिव यात्रा एवं धर्मसभा की तैयारियां जोरो पर

शिव दल कार्यकर्ताओ ने 51 शिव मंदिरो मे किया शिवाभिषेक महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिव दल मेवाड़ के तत्वावधान मे उदयपुर शहर मे 12 फरवरी को प्रस्तावित शिव यात्रा एवं धर्मसभा के निमित्त शहर मे चल रहे साप्ताहिक आयोजनों की कड़ी मे आज शिव दल कार्यकर्ताओ ने शहर के 51 शिव मंदिरो मे अभिषेक किया ।
शिव दल प्रमुख मनीष मेहता ने बताया की शिव दल कार्यकर्ताओ की टीमे आज सवेरे 7 बजे ही शहर ओर आस पास के क्षेत्रो मे स्थित शिव मंदिरो मे पहुँच गई जिनमे मुख्य रूप से श्री महाकालेश्वर महादेव, रानी रोड .. नीलकंठ महादेव फतहसागर .. हजारेश्वर महादेव , हजारेश्वर कॉलोनी .मनोकामेश्वर मंदिर सज्जन नगर ... नांदेश्वर महादेव ,गांव नाई.. गुप्तेश्वर महादेव ,तीतरडी.. राजेश्वर महादेव , रावजी का हाटा ब्रह्मेश्वर महादेव , ब्रह्मपाल .. कमलेश्वर महादेव , कमली गांव ... नब्रेदेश्वर महादेव , देहलीगेट .. बैजनाथ महादेव , सीसारमा .. देवेश्वर महादेव , कुम्हारवाड़ा .. बसनतेश्वर महादेव , सेक्टर 14 ... उमेश्वर महादेव , हरिदास जी की मंगरी .. सम्मलित है .... शिव दल कार्यकर्ताओ ने अपने अपने क्षेत्र मे समूह बनाकर मंत्रोचार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया ... 12 फरवरी को प्रातः साढे 11 बजे टाउन हाल से विशाल शिव यात्रा एवं धर्मसभा का आयोजन होगा ।
आज अभिषेक आयोजन मे नीलकंठ कुराड़िया , हिम्मतलाल गांछा , गोविन्द सेन , गगन कुमावत , शंभूलाल साहू , भगवतीलाल नेणावा , मदन साहू , प्रहलाद खटीक , सुनील नलवाया , नरेंद्र सिंह गुहिल , रणजीत सिंह ठाकुर , धनराज भगोरा , हुक्मी शंकर त्रिवेदी , फतहलाल पारगी , रोशन मीणा का सहयोग रहा

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.