सूडान : विद्रोहियों के कब्जे से 87 लड़कियों समेत 300 से ज्यादा बाल सैनिक मुक्त कराए

( 5650 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 18 11:02

खार्तूम | सूडान के दक्षिण में विद्रोहियों के कब्जे से 87 लड़कियों समेत 300 से ज्यादा बाल सैनिकों को मुक्त कराया गया है। इनकी उम्र 10 साल से 16 के बीच है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 19 हजार बच्चों को विद्रोहियों ने सैन्य प्रशिक्षण देकर हथियार दिए हैं। तेल से समृद्ध सूडान 2011 में आजाद हुआ। दो साल बाद ही 1.2 करोड़ की आबादी वाला यह देश गृहयुद्ध में घिर गया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.