विराट जीनियस और विश्व का बेहतरीन बल्लेबाज : मियांदाद

( 6986 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 18 11:02

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें जीनियस और दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया है। मियांदाद ने पाकिस्तान की एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘विराट तकनीकी रूप से इतने दक्ष हैं कि वह भारत को मुश्किल चुनौतियों से उबारकर अपनी टीम को जीत दिलाते हैं। उनकी यह कला उन्हें महान बल्लेबाजों की श्रेणी में ला खड़ा करती है।’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, ‘‘विराट की बल्लेबाजी शैली उन्हें रन बनाने में मदद करती है। वह एक या दो बार नहीं बल्कि जब भी बल्लेबाजी करने आते हैं तो रन बनाते हैं। अगर किसी बल्लेबाज की तकनीक खराब होती है, तो वह तब भी कभी-कभार अच्छे स्कोर बना देते हैं। लेकिन विराट के प्रदर्शन में निरंतरता है। वह हमेशा रन बनाते हैं।’ मियांदाद ने कहा, ‘‘उनकी शानदार तकनीक उन्हें रन करने में मदद करती है और मेरी नजर में वह महान खिलाड़ी है। वह परिस्थितियों को भांप कर गेंदबाज की कमजोरियों और उसके मजबूत पक्ष को समझ लेता है। उसी के अनुसार अपनी तकनीक में परिवर्तन ले आता है। इसलिए वह मेरी नजर में जीनियस और दुनिया के महान बल्लेबाज है।’
दविराट तकनीकी रूप से इतने दक्ष हैं कि वह भारत को मुश्किल चुनौतियों से उबारकर अपनी टीम को जीत दिलाते हैं। उनकी यह कला उन्हें महान बल्लेबाजों की श्रेणी में ला खड़ा करती है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.