नगर निगम चुनावों में महिला वर्करों को नजरअंदाज किया जा रहा है - बेलन ब्रिगेड

( 5977 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Feb, 18 11:02

देश में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार देने का सभी सरकार वायदा करती है, लेकिन असल में महिलाओं को किसी भी राजनैतिक पार्टी ने आज तक कोई समानता का अधिकार नहीं दिया है।
बेलन ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता शर्मा ने बताया कि सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को केवल पुरुषों के बराबर समानता का अधिकार देने के झूठे आश्वासन या ब्यान ही देती हैं। जिसका कोई अर्थ नहीं है। लुधियाना में नगर निगम चुनावों में फील्ड में पुरुषों के बराबर समाज में काम करने वाली सभी महिलाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। कोई भी पार्टी राजनीति में सक्रिय काम करने वाली महिला वर्कर को नगर निगम चुनावों में उम्मीदवार बनाने को तैयार नहीं है और जिन महिलाओं ने कभी फील्ड में काम नहीं किया और घर से बाहर नहीं निकली उन्हें नगर निगम के चुनावों में उम्मीदवार बनाया जा रहा है।
अनीता शर्मा ने कहा कि जो महिलाऐं किसी पार्टी में वर्कर के तौर पर काम करती है और सारा जीवन उसी में लगा दिया है पुरुष प्रधान सभी राजनैतिक पार्टिया उन्हें चुनावों में टिकट नहीं देती। यह समाज व पार्टियों के लिए काम करने वाली महिला वर्करों के साथ अन्याय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भी लुधियाना में कई वर्षों से काम कर रही महिलाओं को नगर निगम चुनावों में टिकट ना देकर उनका मनोबल तोडा है और जो महिलाऐं घरेलू है उन्हें टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है यह सरासर महिला वर्करों से ज्यादती है इससे जाहिर होता है कि राजनैतिक नेताओ की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। नारी सशक्तिकरण तभी कामयाब होगा जब समाज में पुरुषो के बराबर कार्य करने वाली महिलाऐं और राजनैतिक पार्टियों की महिला वर्कर ही नगर निगम चुनावों में टिकट की उम्मीदवार होगी
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.