पद्मावत एक नही सर्वसमाज का है मामला

( 4882 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Jan, 18 10:01


उदयपुर / भीण्डर मित्र मंडल, उदयपुर की कार्यकारिणी की मंगलवार को पंकज गांगावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में पद्मावत फिल्म का पूरजोर विरोध किया गया। बताया कि पद्मावत फिल्म सिर्फ एक समाज ही नहीं सर्वसमान का मामला है। क्योकि यह कल किसी ओर से समाज के साथ भी खिलवाड हो सकता है। मेवाड का इतिहास गौरवशाली है। यहा कई रण बांकुरे हुए है इस गौरवशाली इतिहास के साथ की जा रही छेडछाड को बर्दाश्त नही किया जायेगा। त्याग बलिदान के लिए इतिहास में अमर महारानी पद्मिनी को लेकर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड मरोड कर परोसने को सर्व समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। सचिव हितेश व्यास, उपाध्यक्ष गुलाब सेन, कुबेर सिंह चावडा, कोशाध्यक्ष अशोक वया, सहसचिव मोहम्मद हुसैन बोहरा, संगठन सचिव लोकेन्द्र सिंह चावडा, संरक्षक कैलाश सोनी, कुबेर सिंह चावडा, डॉ. घनश्याम सिंह भीण्डर, अनिल पचोरी, नरेन्द्र भोपावत, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.