स्वरोजगार हेतु नारी निकेतन में महिलाओं को दिये वस्त्र्

( 8569 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Jan, 18 15:01

स्वरोजगार हेतु नारी निकेतन में महिलाओं को दिये वस्त्र्
उदयपुर। सखी क्लब मितवा सोसायटी ने आज केन्द्रीय जेल में जरूरतमंद महिलाओं, पुरूषों एवं बच्चों के लिये जहंा वस्त्र् दिये वहीं नारी निकेतन में महिलाओं को स्वरोजगार हेतु बिना सिले हुए वस्त्र् उपलब्ध कराये।
सोसायटी की संरक्षिका कविता मोदी ने बताया कि जेल में कैदियों को सर्दी से बचाव के लिये जेल उप महानिरीक्षक प्रीता भार्गव को कबंल, पेन्ट-शर्ट, साडयां प्रदान की। वहीं दूसरी ओर नारी निकेतन में महिलाओ की आर्थिक स्थिति सुदृढ करने के लिये बिना सिले हुए वस्त्र् नारी निकेतन की संचालिका वीना मीरचंदानी को उपलब्ध करायें ताकि वे उन वस्त्रें को सिलाई कर उनकी बिक्री कर सकें। इस अवसर पर सचिव सुनीता मोदी,रेखा असावा,सारीक एवं रीना माण्डावत मौजूद थी।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.