शहरों से चुने गए मॉडल को मीडिया से रूबरू कराया

( 5804 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Dec, 17 13:12

शहरों से चुने गए मॉडल को मीडिया से रूबरू कराया मॉडल एक्ट्रेस दलजीत कौर जो मिसेस यूनिवर्स २०१६ रह चुकी हैं ,आइवा की चेयरमैन ,आइवा एन जी ओ की फाउंडर ने इस साल होनेवाले मिस्टर - मिस - मिसेस आइवा २०१७ के लिए २६ शहरों से चुने गए मॉडल को मीडिया से अँधेरी के ऑफ़ द ग्रिड लॉउन्ज में रूबरू कराया। इस इवेंट के मुख्य स्पांसर हैं द मुंबई फेस्ट। हरजीत आनंद और विनोद हसल इस इवेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस में सभी मॉडल ने अपने बारे में मीडिया को बताया। इस प्रतियोगता में मणिपुर ,हरयाणा ,दिल्ली ,गुजरात और मुंबई के मॉडल ने हिस्सा लिया है। फिनाले अँधेरी में सात दिसंबर को होगा। आठ तारीख़ को सभी मॉडल एक मोर्चा भी निकालनेवाले हैं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.