अक्षय, अरशद को लेकर बनेगी जॉली एलएलबी 3

( 3226 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Nov, 17 13:11

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर अरशद वारसी को लेकर जॉलीएलएलबी 3 बनायी जा सकती है।वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म सुपरहिट फिल्म जॉली एलएलबी में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। उसके चार साल बाद इस साल जॉली एलएलबी का सीक्वल आया जिसमें अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभायी।दोनों ही फिल्मों का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया था। जॉली एलएलबी 2 की सफलता के बाद इस बात की घोषणा की गयी थी कि फिल्म का तीसरा भाग भी बनेगा। फॉक्स स्टूडियो के प्रमुख विजय सिंह ने कहा था कि जॉली एलएलबी का तीसरा भाग बनाया जाएगा लेकिन वो कब बनेगा ये तय नहीं है। बताया जा रहा है कि फिल्म अगले साल शुरू हो सकती है। कहा जा रहा है कि तीसरे भाग में पहले और दूसरे भाग के दोनों लीड कलाकार होंगे। बताया जा रहा है कि जॉली एलएलबी में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक दूसरे के आमने सामने होंगे।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.