प.नेहरू को याद किया

( 6660 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Nov, 17 17:11

प.नेहरू को याद किया उदयपुर/जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड) विश्वविद्यालय के जनभारती सामुदायिक केंद्र,कानपुर में आज स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई।जनशिक्षण निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि केंद्र की महिलाओं को प.नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए ये बताया कि किस तरह प.नेहरू जी ने संघर्ष कर देश को आजादी दिलाई।और आज हम उनके दिखाए हुए रास्तों पर चलने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में महिलाओं ने देश-भक्ति के गीत गाये और छोटे-छोटे बच्चों ने कविताओं से प.नेहरू को याद किया।कार्यक्रम में निदेशालय के उप व्यवस्थापक कांता सिसोदिया, पन्नालाल मेघवाल,राकेश राजक,प्यारी डांगी, पदमकुंवर,गुड़िया सिंह,सीता देवी ने अपनी बात कही।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.