बाल दिवस पर आज बच्चे देंगे प्रस्तुति

( 4302 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Nov, 17 12:11

राजसमंद | बालदिवस पर बाल प्रवृत्तियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम अणुविभा के चिल्ड्रन पीस पैलेस में होंगे। इस वर्ष विज्ञान विद अरविंद गुप्ता के सृजित विज्ञान के छोटे-छोटे प्रयोग उनकी वेब साइट से देख बच्चे एक प्रयोग घर से कर लाने को कहा। चित्रकला प्रतियोगिता अपने आस-पास की समस्याओं और उनके समाधान पर आधारित होगी। कविता और गीत प्रतियोगिता में देश भक्ति, पर्यावरण, मानवीय मूल्य पर बच्चे प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मण जैन ने बताया कि कार्यक्रमों में राजसमंद जिले के विभिन्न स्कूलों से लगभग 200 बच्चों के भाग लेने की संभावना है।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.