सेंसेक्स में 281 अंकों की गिरावट सेंसेक्स

( 6975 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Nov, 17 10:11

मुंबई बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 281 अंक टूटकर 33,033.56 अंक पर बंद हुआ। अडाणी पोर्ट्स, कोल इंडिया, एल एंड टी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट से बाजार दबाव बढ़ गया था। इससे पहले, लगातार दो दिन इसमें तेजी दर्ज की गई थी।नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 96.8 अंक या 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,224.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार कमजोर वृहत आर्थिक आंकड़ा तथा कंपनियों के सतर्क रुख के साथ खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े से पहले निवेशकों के सतर्क रुख से बाजार धारणा प्रभावित हुई। डालर के मुकाबले रपए की विनिमय दर में गिरावट से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। कारोबार के दौरान डालर के मुकाबले रुपया 35 पैसे टूटकर 65.51 पर पहुंच गया।तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार सूचकांक शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 33,397.41 अंक पर खुला और एक समय 33,417.30 अंक तक चला गया। लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आई और यह गिरकर 32,999.98 अंक तक पर पहुंच गया। लेकिन अंत में यह 281 अंक या 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,033.56 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 96.8 अंक या 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,224.95 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,334.15 से 10,216.25 अंक के दायरे में रहा। सितंबर में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर घटकर 3.8 प्रतिशत रही।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.