अनुष्का शेट्टी करण की फिल्म में काम करने से किया इनकार

( 4864 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Nov, 17 10:11

मुंबई । दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और ‘‘बाहुबली’ फेम अनुष्का शेट्टी ने करण जौहर की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। ‘‘बाहुबली’ सीरीज के बाद प्रभास और अनुष्का शेट्टी बॉलीवुड दर्शकों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो गए हैं। र्चचा थी कि करण जौहर, प्रभास को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं लेकिन प्रभास 20 करोड़ फीस मांग रहे थे, इसलिए बात नहीं बनी। अब र्चचा है कि अनुष्का ने भी करण का ऑफर ठुकरा दिया है। अनुष्का के इनकार की वजह उनके रोल को बताया जा रहा है जो पसंद नहीं आया। यह भी कहा जा रहा है कि प्रभास के इनकार की वजह से अनुष्का ने भी करण को ना कहा है, क्योंकि प्रभास और अनुष्का एक-दूसरे से काफी प्रभावित हैं। यह पहली बॉलीवुड फिल्म नही है जिसे अनुष्का ने करने से इनकार किया हो। बताया जाता है कि इम्तियाज अली की फिल्म ‘‘तमाशा’ भी अनुष्का को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं की। अजय देवगन की ‘‘सिंघम’ भी अनुष्का को ऑफर हुई थी, जो तमिल फिल्म का रीमेक है। तमिल सिंघम में अनुष्का फीमेल लीड में थीं, लेकिन ¨हदी रीमेक के लिए वो तैयार नहीं हुईं और रोल काजल अग्रवाल के पास चला गया। इसके बाद ‘‘गोलमाल’ सीरीज भी अनुष्का को ऑफर की गई थी, जिसे वो रिजेक्ट कर चुकी हैं।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.