श्रीबाबू की जयंती पर कांग्रेस, लालू ने एकजुट

( 8582 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Oct, 17 10:10

श्रीबाबू की जयंती पर कांग्रेस, लालू ने एकजुट  पटना। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद और कांग्रेस ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा पर हमला बोला।
पटना के सम्राट अशोक कंवेंशन सेंटर स्थित बापू सभागार में श्रीकृष्ण सिंह की 130वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। सम्राट अशोक कंवेंशन सेंटर के कुछ ही दूरी पर भाजपा और उसके घटक दलों द्वारा श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर एक अन्य कार्यक्रम का आयो​जन किया गया जिसमें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के प्रमुख जीतन राम मांझी सहित राजग के कई अन्य नेता तथा मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद और पूर्व मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने भाग लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण सिंह की जयंती को लेकर आयोजित इन राजनीतिक कार्यक्रमों से दूरी बरती और सचिवालय परिसर में राज्यपाल सत्य पाल मलिक एवं बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के साथ श्रीबाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। लालू ने कार्यक्रम के दौरान जहां कांग्रेस के साथ पूरी तरह होने की बात की वहीं कांग्रेस ने नेताओं ने लालू की प्रशंसा की। समारोह को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि हम लोग पूरी तरह साथ हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.