प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाला कदम

( 6177 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Oct, 17 08:10

उदयपुरराजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंकज कुमार शर्मा ने भाजपा सरकार द्वारा सी.आर.पी.सी., 1973 एवं आईपीसी 1860 में संशोधन कर दण्ड विधियां (राजस्थान संशोधन) अध्यादेश 2017 लाये जाने पर प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाला बताया है।
उन्होंने कहा कि मीडिया भी भ्रष्ट अफसरों की सूचना सार्वजनिक नहीं कर सकेगा और करेगा तो दण्डात्मक प्रावधान का भागी होगा। जो मीडिया के अधिकारों पर प्रतिबंध लगाने जैसा है। सरकार भ्रष्टाचार के आरोपी अधिकारियों को संरक्षण देने के उद्देश्य से यह सब करके अपनी नाकामियों पर पर्दा डालना चाहती है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.