सांसद जोशीसाउथ कोरिया रवाना

( 7222 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Oct, 17 09:10

चित्तौडगढ/चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी विदेश के लिए रवाना हुए।सांसद जोशी साउथ कोरिया में आयोजित होने वाली अंतराष्ट्रिय परिचर्चा मे भाग लेंगे इस परिचर्चा का आयोजन जापान की ’द एशियन पापुलेशन एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन‘ संस्था द्वारा विभिन्न राजनायिको के सहयोग से किया जा रहा है। भारत मे ‘भारतीय संसदीय संस्थान-जनसंख्या एवं विकास‘इसका सहयोगी संस्थान है।यह परिचर्चा २२ से २५ अक्टूबर तक रहेगी। सांसद जोशी इस परिचर्चा के मुख्य विषय वृद्धजनो (वरिष्ठ नागरिको) से जुडे महत्वपुर्ण विषयो पर विचार रखेगे। उल्लेखनीय है कि अभी विश्व मे धीरे-धीरे वृद्धजनो की संख्या बढ रही है आने वाले समय मे इनसे जुडे हुए विषयो पर सम्पुर्ण विश्व को ध्यान देने की आवश्यकता है किसी भी देश के महत्वपुर्ण विचारक देश के वृद्धजन होते है उनके अनुभव का लाभ लेते हुए उनके लिए अच्छे कार्य सरकारे करे। इसी दृष्टी को लेकर ऐसी परिचर्चाये हो रही है


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.