त्यौहारों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु पुख्ता इंतजाम

( 11280 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Oct, 17 16:10

अधिकारियों को सौपी जिम्मेदारी

आगामी 19 को दीपावली, 20 को गोवर्धन पूजा, 21 को भाई दूज तथा 23 अक्टूबर को मन्शाव्रत चौथ त्यौहारों पर जिलेभर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
जिला कलक्टर भगवतीप्रसाद ने आदेश जारी कर सम्पूर्ण जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए उन्हें पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था तथा पर्याप्त यातायात नियंत्रण की व्यवस्था करने को कहा गया है।
इसी प्रकार नगर क्षेत्र बांसवाड़ा के लिए आयुक्त नगर परिषद्, बांसवाड़ा तथा नगरपालिका क्षेत्र कुशलगढ़ के लिए वहां के अधिशासी अधिकारी को अपने-अपने वार्डों, कॉलोनियों, बस्तियों एवं मार्गों में विशेष सफाई, प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने, आवारा पशुओं पर नियंत्रण, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था, संभावित आपदा के समय ट्रेक्टर व श्रमिकों व अन्य संसाधनों की 24 घंटे उपलब्ध्ता वहीं 23 अक्टूबर को मंशाव्रत चतुर्थी के दौरान शिव मंदिरों तक जाने वाले रास्तों की सफाई व रोशनी व्यवस्था करवाने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को त्यौहारों के दौरान महात्मा गांधी चिकित्सालय में चिकित्सा दल मोबाईल टीम मय वाहन व दवाईयां, एम्बुलेंस तथा चिकित्सा दल मय मय उपकरण दवाईयां एवं ब्लड गु्रप तैयार रखने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिले में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कर्मचारियों की उपस्थिति हेतु पाबंद करने, उपकरण व दवाईयां तैयार रखने, आकस्मिक परिस्थितियों में अतिरिक्त वार्ड एवं चिकित्सकों को मय स्टाफ तैयार रखने के निर्देश दिये गये हैं।
जारी आदेश में अधिशाषी अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. को त्यौहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, नगर में विद्युत नियंत्रण कक्ष पर एक सहायक अभियंता के स्तर के अधिकारी मय स्टाफ तैनात करने तथा जलदाय विभाग को त्यौहारों के दौरान पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.