राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के संदर्भ में प्रस्ताव पारित

( 8331 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Oct, 17 16:10

उदयपुर प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा ने सचिन पायलट के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के संदर्भ में प्रस्ताव पारित किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने पर अधिक से अधिक युवा पार्टी की तरफ आकर्षित होंगे इससे कांग्रेस पार्टी में नए जोश का संचार होगा।
शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नेतागण द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी हेतु लाइफ टाइम पद सृजित किये जाने से सोनिया गांधीजी एवं वरिष्ठ नेतागणों के विशाल अनुभव एवं राहुल गांधीजी के नेतृत्व में युवा जोश से लबरेज कांग्रेस पार्टी देश को विकास की नई ऊचाईयों पर पहुंचाने के साथ ही साम्प्रदायिक ताकतों का मज़बूती से सामना कर सकेगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.