इनविजबिल टाइज का विमोचन

( 9771 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Oct, 17 09:10

सिंगापुर। दक्षिण एशियाई प्रवासियों की संस्कृति, परंपरा और पहचान पर आधारित किताब इनविजबिल टाइज का कल यहां विमोचन किया गया। नादिया एआर ने इस किताब को लिखा है और भारतीय उच्चायुक्त जावेद अशरफ और पाकिस्तानी उच्चायुक्त नसरुल्ला खान ने संयुक्त रूप से इसका विमोचन किया है।
यह कहानी है कराची की एक लड़की नूर कमाल की। अमीर घराने की लड़की नूर सिंगापुर के एक इंवेस्मेंट बैंकर से बेमन से शादी के लिए हामी भरती है। लेकिन संस्कृति में भारी अंतर होने के कारण उसे काफी दिक्कतें आती है। नादिया इससे पहले कोलाची डीम्ज नॉवेल लिख चुकी हैं। नादिया के नॉवेल में महेश भट्ट , शोभा डे जैसी जानी मानी हस्तियों ने अपने उद्गार लिखे हैं। किताब में मुगल काल का भी जिक्र है, जो कि भारत और पाकिस्तान की साझा समृद्ध विरासत रहा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.