मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का लगता है विवादों से नाता जुड़ गया है, विवाद उनका पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने एक बयान दिया, जिसमें उत्तर पूर्व के राज्य सिक्किम को उन्होंने उग्रवाद कह दिया। प्रियंका ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सिक्किम को उग्रवाद से परेशान राज्य बताया था। इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा, लेकिन जैसे ही प्रियंका को विवाद बढ़ता लगा, तो उन्होंने माफी मांग ली।
प्रियंका ने कहा था कि सिक्किम भारत का ऐसा राज्य है जहां फिल्म इंडस्ट्री नहीं रही और ना ही यहां के निवासी ने कभी कोई फिल्म बनाई। उन्होंने कहा कि सिक्किम की स्थितियां काफी पेरशान करने वाली है।
साभार :
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.