सबसे बड़ा नारियल उत्पादक देश बना भारत

( 39461 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Dec, 16 07:12

सबसे बड़ा नारियल उत्पादक देश बना भारत भारत अब दुनिया में नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक देश बन गया है। अब यहां से नारियल तेल का निर्यात भी शुरू कर दिया गया है।कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान मलयेशिया, इंडोनेशया और श्रीलंका को नारियल तेल का निर्यात किया गया है। पिछले वर्ष इन्हीं देशों से नारियल तेल का आयात किया गया था। देश के अलग-अलग राज्यों में एक करोड़ 97 लाख हेक्टेयर नारियल के बागान हैं जिनमें 20439 अरब नारियल का उत्पादन होता है। प्रति हेक्टेयर 10345 नरियल की पैदावार होती है। देश में 86 लघु नारियल नर्सरियों को लगाया गया है तथा 361 जैविक खाद्य इकाइयों की स्थापना की गयी है। अलग -अलग स्थानों पर 9163 हेक्टेयर में नारियल के नए बाग लगाए गए हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.