विधवा एवं असहाय महिलाओं के चेहरे पर दिखी खुशी

( 14306 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jul, 16 10:07

  विधवा एवं असहाय महिलाओं के चेहरे पर दिखी खुशी उदयपुर लाईफ प्रोग्रेसिव सोसायटी व नारायण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 54 गरीब,विधवा,विकलांग, तलाकशुदा आदि महिलाओं को निःशुल्क भोजन वितरण किया जाएगा। वर्तमान में छीपा कोलोनी में भोजन वितरण किया जा रहा है।
सोसायटी के सदर डॉ.खलील अगवानी ने बताया कि आज आयोजित एक समारोह में इन महिलाओं को भोजन के लिए परिचय पत्र् प्रदान किये गये। परिचय पत्र् पा कर सभी महिलाओं के चेहरे पर खुशयंा देखने को मिली। नारायण सेवा संस्थान की ओर से सभी महिलाओं को निःशुल्क भोजन वितरण किया जाएगा।
सेन्टर पर बेटी बचाओं-बेटी पढाओं अभियान चलाया जा रहा है। जहंा बालिकाओं को निःशुल्क प्रशक्षण दिया जा रहा है। दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियंा जोरों से चल रही है।
डॉ. अगवानी ने इस अवसर पर कैलाश मानव, डॉ. प्रशान्त अग्रवाल, वंदना अग्रवाल के प्रति आभार ज्ञापित किया कि इस पुण्य कार्य में नारायण सेवा संस्थान भागीदार बना। इस कार्य में हर धर्म की महिलाएं शामिल करना है और सभी धर्म की महिलाओं की सेवा करना सबसे बडा धर्म है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ इन महिलाओं को दिलाया जाएगा, ताकि वे रोजगार अर्जित कर सकें। उन्हने बताया कि प्रतिदिन इन महिलाओं को भोजन वितरण की जिम्मेदारी पटेल सकिल के पूर्व नायब सदर हाजी सिद्दीक खान,वकील सदर सलीम खान, नायब सदर हबीब खान,इफ्तेखार खान, हाजी मुन्ना भाई ने ली है। समारोह में हज्जन जन्नत, डॉ. जाहिरा मन्सूरी, मुस्तफा रजा,नासिरमलिक, अजीज मोहम्मद, अफसाना पठान, नसीम बानू,शमीम बानू,अरूयुब खान, हाजी रफीक खान, अन्जुम,सन्जू राही मौजूद थे।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.