मैत्रेयी पुष्पा बनीं दिल्ली हिंदी अकादमी की उपाध्यक्ष

( 36770 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 May, 15 07:05


नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने दिल्ली की तीन भाषायी अकादमियों का पुनर्गठन किया है। सरकार ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली हिंदी, संस्कृत, मैथली-भोजपुरी अकादमी के नए पदाधिकारी निय़ुक्त किए हैं। 21 सदस्यीय हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष नामचीन साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा को बनाया गया है। वहीं, 19 सदस्यीय मैथिली-भोजपुरी अकादमी के उपाध्यक्ष कुमार संजॉय सिंह होेंगे। इसके अलावा 17 सदस्यीय संस्कृत अकादमी का उपाध्यक्ष प्रोफेसर गणेश दत्त शर्मा को बनाया गया है। बता दें कि पदेन सदस्यों के अलावा इन अकादमियों में विषय से जुड़े विशेषज्ञ भी शामिल होते हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.