महेश नवमी पर 27 को शोभायात्रा

( 7994 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 May, 15 10:05

चित्तौड़गढ़, माहेश्वरी समाज का सामूहिक महेश नवमी महोत्सव नगर माहेश्वरी सभा के तत्वाधान में आयोजित होगा।
नगर अध्यक्ष जानकीलाल भंडारी ने बताया कि महोत्सव का आगाज 23 मई को क्रिकेट बैडमिंटन प्रतियोगिता से होगा। इसके तहत 24 मई को सुबह सात बजे गोराबादल स्टेडियम में बालक-बालिका, महिला, पुरुषों की दौड़ होगी। श्रीसांवलियाजी चिकित्सालय में सुबह आठ बजे रक्तदान शिविर एवं उसके बाद मरीजों काे फल वितरण होगा। 25 मई को महेश भवन प्रतापनगर में दोपहर दो बजे रंगोली, तीन बजे मेहंदी प्रतियोगिता चार बजे चैयररेस हाऊजी का आयोजन होगा। 26 मई को गांधीनगर स्थित महेश वाटिका में विचित्र वेषभूषा शाम पांच बजे से, जूनियर सीनियर वर्ग की एकल नृत्य प्रतियोगिता शाम छह बजे से होगी। 27 मई को सुबह सात बजे भगवान महेश की शोभायात्रा सदर बाजार माहेश्वरी पंचायती नोहरा से निकलेगी। जो मुख्य मार्गों से होते हुई खरडेश्वर महादेव पहुंचेगी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.