GMCH STORIES

नागपुर विश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण में RSS की भूमिका पर पाठ्यक्रम पढ़ाएगा

( Read 2436 Times)

11 Jul 19
Share |
Print This Page
नागपुर विश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण में RSS की भूमिका पर पाठ्यक्रम पढ़ाएगा

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का इतिहास और ‘राष्ट्र निर्माण’ में इसकी भूमिका को नागपुर स्थित एक विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। आरएसएस का मुख्यालय भी इसी शहर में है। राष्ट्रसंत तुकाडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने बीए (इतिहास) के द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम में आरएसएस के इतिहास को शामिल किया है। पाठ्यक्रम के तीसरे खंड में राष्ट्र निर्माण में आरएसएस की भूमिका का ब्योरा है। वहीं, प्रथम खंड में कांग्रेस की स्थापना और जवाहर लाल नेहरू के उभार के बारे में बात की गई है। पाठ्यक्रम के द्वितीय खंड में सविनय अवज्ञा आंदोलन जैसे मुद्दों की बात की गई है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like