GMCH STORIES

मक्का की खरीद के लिये केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को लिखा पत्र 

( Read 5414 Times)

20 Sep 20
Share |
Print This Page
मक्का की खरीद के लिये केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान को लिखा पत्र 

नई दिल्ली।।चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने आज रविवार को नई दिल्ली में राजस्थान में मक्का की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ किये जाने के लिए केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति व सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्त मामलात राज्यमंत्री  रावसाहेब पाटिल दानवे से भेंट की और केबिनेट मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखा ।

सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री को अपने पत्र से अवगत कराया कि राजस्थान में मक्का खरीफ की एक महत्वपूर्ण फसल हैं, दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बहुल इलाक़ों में यह वर्षाकाल के दौरान किसानों की प्रधान फसल हैं। यहॉ के किसान इस ऋतु में मक्का की फसल का ही अधिक उत्पादन करते है। इस वर्ष भी बडे पैमाने पर मक्की की बुवाई हुयी है। सरकार के द्वारा मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी तय किया गया है। वर्तमान में किसान बहुत ही कम दाम पर मक्का की उपज बेचने का मजबूर है। यदि सरकार के द्वारा मक्का की अधिक मात्रा में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पर खरीद होती हैं तो किसान के पास अपनी मक्का की उपज को बेचने के लिये बेहतर विकल्प मिलेगा।

एक तरफ जहॉ कॉरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से किसान पहले से परेशान हैं वही दुसरी तरफ किसानों की प्रमुख फसल मक्का की खरीद नही हो रही हैं व इल्लीयों के कारण इनमें काफी खराबा भी हो रहा हैं।

इस संबध में सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान व राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे से अनुरोध किया की राजस्थान के मक्का किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुये मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ की जाये जिससे  यहॉ के किसानों को राहत मिल सके। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like