GMCH STORIES

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में भीषण गर्मी से राहत

( Read 23617 Times)

30 May 20
Share |
Print This Page
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में भीषण गर्मी से राहत

नईं दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में शुावार को बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कईं हिस्सों में भीषण गर्मी रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ाआईंएमडीा के अनुसार, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में चंद्रपुरा देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।मौसम में आए बदलाव से राजस्थान के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली जहां अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस की कमी आईं है।

हालांकि, इसके बावजूद राज्य में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। राजस्थान में कुछ दिनों पहले अधिकतम तापमान 50.0 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था।

आईंएमडी ने कहा, तेलंगाना और विदर्भ को छोडक़र कल देश के अधिकतर हिस्सों में लू का प्रकोप कम हो गया। आईंएमडी ने कहा, 30 मईं से 2 जून के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की आशंका नहीं है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक जून को केरल में दस्तक देने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुईं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like