मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

गोवा :विकल्प का फैसला उचित समय पर: शाह

गोवा के सीएम पर्रिकर एम्स में भर्ती

मुख्य बिंदु
  • हैदराबाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को यहां कहा है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के विकल्प का निर्णय उचित समय पर लिया जायेगा।
  • पर्रिकर पिछले सात महीने से अग्नाशय की बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें आज दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है।
  • तेलंगाना की यात्रा पर आये शाह ने यहां भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बीमार पर्रिकर के विकल्प के बारे में पूछे गए सवाल पर यह बात कही।
  • गोवा में पर्रिकर की अस्वस्थता को देखते हुए किसी और को फिलहाल सीएम की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
  • नई दिल्ली/ पणजी (एसएनबी/ एजेंसियां)।
  • पिछले कई महीने से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थन (एम्स) में भर्ती किए गए हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
गोवा :विकल्प का फैसला उचित समय पर: शाह

हैदराबाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को यहां कहा है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के विकल्प का निर्णय उचित समय पर लिया जायेगा। पर्रिकर पिछले सात महीने से अग्नाशय की बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें आज दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है।

तेलंगाना की यात्रा पर आये शाह ने यहां भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बीमार पर्रिकर के विकल्प के बारे में पूछे गए सवाल पर यह बात कही।

गोवा में पर्रिकर की अस्वस्थता को देखते हुए किसी और को फिलहाल सीएम की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

नई दिल्ली/ पणजी (एसएनबी/ एजेंसियां)। पिछले कई महीने से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थन (एम्स) में भर्ती किए गए हैं।

पूर्व रक्षा मंत्री पिछले कई माह से बीमार हैं। वह कुछ दिन पहले ही अमरीका से इलाज कराकर लौटे हैं।

तबियत बिगड़ने पर गुरुवार को उन्हें कैंडोलिम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स सूत्रों के अनुसार करीब सवा एक बजे पर्रिकर को प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री का इलाज डा. प्रमोद गर्ग की अगुवाई में शुरू किया गया है।

62 वर्षीय पर्रिकर आग्नाशय की बीमारी से पीड़ित हैं।गोवा में नेतृत्व परिवर्तन कर सकती है भाजपा : भाजपा हाईकमान गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की लंबे समय से अस्वस्थता के मद्देनजर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन कर सकता है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गोवा की पेचीदा स्थिति को देखते हुए पार्टी के संगठन महासचिव राम लाल को वहां भेज सकते हैं।

गोवा में मार्च 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुमत न मिलने पर भाजपा ने गठबंधन सरकार बनायी थी और उस समय केन्द्र में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे पर्रिकर को मुख्यमंत्री बनाया था।

मुख्यमंत्री पर्रिकर के साथ-साथ दो मंत्री पांडुरंग मुदकईकर और फ्रांसिस डिसूजा भी अस्वस्थ चल रहे हैं। पर्रिकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी फोन पर बातचीत की थी।