GMCH STORIES

रजत गोयल का पहले प्रयास में जेईई एडवांस में चयन 

( Read 9514 Times)

16 Jun 19
Share |
Print This Page
रजत गोयल का पहले प्रयास में जेईई एडवांस में चयन 

 

     कोटा के होनहार 17 वर्षीय रजत गोयल ने प्रथम प्रयास में जेईई एडवांस-2019 परीक्षा में 865 वीं रेंक हॉसिल करने में सफलता प्राप्त की है। उसकी इस सफलता के लिए एलान के साथियों एवं परिवार में खुशी का माहौल है।सब और से रजत को बधाइयां मिल रही है।

     रजत ने बताया कि वह बिना किसी तनाव एवं दबाव के प्रतिदिन 5 से 6 घंटे एकाग्र हो कर पढ़ता था। पढ़ने की क्या तकनीक अपनाई के बारे में बताया बार बार रिवीजन एवं डाउट क्लियर करने पर ही ध्यान दिया। माता पिता की प्रेरणा एवं गुरुओं के मार्ग दर्शन को अपनी सफलता का श्रेय मानता है।

     बचपन से ही कुशाग्रबुद्धि के रजत ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में उसने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किया एवं 12 वीं बोर्ड की 2019 परीक्षा में भी 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इस दौरान इसे स्कॉलरशिप भी मिली है।

    रजत एक सामान्य परिवार से है। उसके पिता दिनेश गोयल बूंदी ज़िले की के.पाटन पंचायत समिति में प्रसार अधिकारी है। पिता ने बताया कि रजत बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का रहा है। खूब खेलता है खूब पढ़ता है। हमने कभी भी उस पर पढने का दबाव नहीं बनाया और नहीं अपनी कोई इच्छा थोपी। उसने जो किया अपनी मर्जी एवं मेहनत से किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like