GMCH STORIES

महिला अधिकारियों के जज्बे को सलाम

( Read 25193 Times)

24 May 20
Share |
Print This Page
महिला अधिकारियों के जज्बे को सलाम

महिलाओं के अंदर अगर जोश और जज्बा हो तो दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें रोक नहीं सकती। नारी अब अबला नहीं रही। कई क्षेत्रों में तो पुरूष पर भी भारी दिख रही है। इस सोच को नेहरू युवा केंद्र संगठन राजस्थान की महिला अधिकारियों ने साकार कर दिखाया। इन सभी महिला अधिकारियों का जोश, जज्बा और जुनून देखते बनता है। अपने जिले को कोरोना से मुक्त कराने के लिए पूरे दम खम से जुटी है। ये संजीदगी के साथ बखूबी अपनी-अपनी ड्यूटी निभा रही है।

नेहरू युवा केंद्र संगठन राजस्थान में वर्तमान में पांच महिला अधिकारी अलग अलग जिलों में युवा समन्वयक के रूप में कार्यरत है। आइये, संक्षेप में उन पांच महिला अधिकारियों के बारे में जानते हैं जो इस लडाई का नेतृत्व कर रही हैं। इनमें हनुमानगढ में मधु यादव, बीकानेर में रूबी पाल, अजमेर में संतोष चौहान, नागौर में सुरमई शर्मा और झालावाड में दीर्घा राजावत शामिल है। युवा समन्वयकों ने लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के बारे में बताया और कहा कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए सोशल डिस्टेंस जरूरी है। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे। भीड भाड से बचे, एक दूसरे के सम्फ में नहीं आएं। सभी लोग दो-दो घंटे पर हाथ धोएं और मुंह पर मास्क लगाएं और सरकार के निर्देशों का पालन करें। महिला अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में मास्क बनवाकर लाखों की संख्या में बंटवाये। रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित किया। साथ ही दीवारों और सडकों पर प्रेरणादायक चित्रों के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। लोगों से आरोग्य सेतु मोबाइल डाउनलोड करने की अपील भी की जा रही है। नेहरू युवा केन्द्र संगठन राजस्थान में अपने हजारों युवा मंडलों के माध्यम से जन सामान्य को जागरूक बनाने और मास्क एवं सेनेटाइजर की आपूर्ति में जोरदार भागीदारी दे रहा है।

नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक डॉ भुवनेश जैन के अनुसार राजस्थान में महिला अधिकारियों के कारण युवतियां खास तौर से आगे बढकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों की और आकर्षित हुई है। अधिकांश महिला अधिकारी अलग अलग प्रदेशों की है। खासतौर से सुरमई शर्मा हरियाणा ,रूबी उत्तर प्रदेश और दीर्घा राजावत मध्यप्रदेश की है लेकिन लोक डाउन में सभी मजबूती से अपने कार्य में डटी हुई है और युवाओं को कोविड१९ की जंग के लिए तैयार कर रही है। मानवीय सेवा के साथ भ्रांतियों को भी मिटा रही है।

मधु यादव - हनुमानगढ

२७ वर्षीय मधु यादव एम टेक है और वर्तमान में नेहरू युवा केंद्र हनुमानगढ मे जिला युवा समन्यवक के पद पर कार्यरत है स कोरोना का मुकाबला करने के लिए युवाओं को जागरूक करने में जुटी है। मधु ने बताया जिले में ४४०० परिवार स्वयं घर पर ही मास्क बना रहे है। हमारे १५ युवा मंडलों ने अपने गांव मे कीटनाशक छिडकाव कराया है स हमने ट्रेनिंग करवाके १७०० युवाओं को कोविड -१९ से लडने और देश के लिए एक स्वयंसेवक के रूप मे कार्य करने के लिए तैयार किया है, लोगों को आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करने, सामाजिक दूरी रखने के लिए प्रेरित किया है। युवा मंडलो ने गरीब मजदूरों के लिए १२०० फूड पैकेट भी वितरित किए है 


रूबी पाल - बीकानेर

यह संगठन मुख्य रूप से युवाओं के लिए काम करता है और मुझे भी युवाओं के साथ मिलकर काम करना और उनकी समस्याओं को समझना व उनका समाधान कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढानाअपने जीवन का उद्देश्य मानती हूं। आमजन में कोविड -१९ के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कई माध्यमों से किया जा रहा है स . बीकानेर की महिला युवा मंडलों ने भारत सरकार द्वारा आयोजित डिजिटल इ लर्निंग पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर पेंटिंग के माध्यम से लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया है। मास्क बनवाकर वितरित किये जा रहे है। गरीब परिवारों एवं मजदूरों को अनाज और भोजन वितरित कराएं जा रहे हैं। वॉलिंटियर्स के द्वारा गांवो एवं कस्बों को सैनिटाइज करने के कार्य किये जा रहे है। पशु एवं पक्षियों का भी खास ख्याल रखते हुए युवा स्वयंसेवकों द्वारा दाना एवं पानी की व्यवस्था की जा रही है।

सुरमई शर्मा - नागौर

कोरोना कहर का मुकाबला करने के लिए नेहरू युवा केंद्र, नागौर की टीम जी जान से जुटी है। आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी, ग्राम पंचायत के साथ मिलकर प्रवासी मजदूरों की घर वापिसी में मदद जरूरतमंदों तक खाना-राशन पहुंचाने में जुटे हैं । हमारे कार्यकर्ता पूरे जिले में कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने , इससे बचने के उपाय बताते हुए अपने ग्राम स्तर पर लोगों को मास्क बनाना, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना, आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना सिखा रहे हैं। जब तक हमारा देश इस महामारी से मुक्त नहीं हो जाता , हम इसी जोश के साथ जुटे रहेंगे।

दीर्घा राजावत - झालावाड

दीर्घा राजावत एमटेक है और झालावाड में युवा समन्वयक के पद पर कार्यरत है। कोरोना महामारी की इस जंग में नेहरू युवा केन्द्र झालावाड कंधे से कंधा मिलाकर बखूबी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है। जिले के युवा कार्यकर्त्ता प्रवासी मजदूरों की सेवा सहित ,जागरूकता कार्य, ग्रामीण क्षेत्र में आमजन की परेशानियों का समाधान ,कोविड-१९ से बचाव के तरीके जैसे अनिवार्य कार्य, मास्क का उपयोग मास्क वितरण व साथ ही निर्धन परिवारों को खाध वितरण जेसे कार्य कर बहुत ही सुकून से कर रहे है।

संतोष चौहान - चित्तौडगढ

कोरोना जंग में नेहरू युवा केंद्र टीम भावना से कार्य में जुटी है जिसके फलस्वरूप चित्तौडगढ में पांच युवा महिला मंडल और तीन स्वयंसेविकाओं के साथ ही प्रतापगढ के पूर्व स्वयंसेवक द्वारा अभी तक ३००० मास्क बना कर वितरण कर चुके है। पांच युवा मंडल और चार स्वयंसेवक द्वारा प्रशासन और सेवा समिति के सहयोग से अभी तक ५ हजार गरीब परिवार को भोजन और राशन पैकेट उपलब्ध करवाए गए। गावँ गावँ में युवा मंडल और स्वयंसेवकों द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें ग्रामवासियो को दिनचर्या, खेती के काम इत्यादि में कैसे समाजिक दूरी की पालना करनी है, मास्क के महत्व, स्वछता को अपनाना, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए पोषण आहार लेना आदि से जागरुक किया जा रहा है।



Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like