GMCH STORIES

देश के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका- मीनाक्षी

( Read 18507 Times)

08 Mar 20
Share |
Print This Page
देश के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका- मीनाक्षी

डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, कोटा

 

महिला दिवस के अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान झालावाड़ द्वारा सशक्त महिला, सशक्त समाज, मजबूत राष्ट्र थीम पर जिला स्तरीय समारोह रविवार को मिनी सचिवालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीनाक्षी चन्द्रावत ने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति का नाम ही नारी है। महिलाएं आज के दौर में किसी से कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, महिलाओं ने समाज को बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि पढ़ी-लिखी महिला दो परिवारों को पढाती है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ0 वी.सी. गर्ग ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज लडके और लडकियों की संख्या बराबर हो गई है जबकि एक समय था जब लडकियों की संख्या बहुत कम हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार से महिलाएं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रंगलाल मीना ने शिक्षा विभाग द्वारा मीना, अध्यापिका मंच के माध्यम से आयोजित होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा एएसआई उमा सोलंकी ने पुलिस विभाग में संचालित महिला डेस्क के बारे में जानकारी दी। सहायक परियोजना समन्वयक डॉ0 हेमन्त शर्मा ने बताया कि जिले के समस्त उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आत्म रक्षा प्रशिक्षण के द्वारा 53 हजार बालिकाओं को प्रशिक्षित किया है।
कार्यक्रम के दौरान जिले के समस्त ब्लॉकों द्वारा वार्षिक गतिविधियों के तहत आयोजित प्रदर्शनी का सभी अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान सभी ब्लॉकों की अध्यापिकाओं ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं का बेहतर प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें प्रदर्शनी ब्लॉक भवानीमंडी की प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर मनोहरथाना ब्लॉक एवं तृतीय स्थान पर डग ब्लॉक ने प्राप्त किया।
गायन प्रतियोगिता में सुनेल ब्लॉक के राजकीय उच्च प्रा0 विद्यालय बांसखेडा की अध्यापिका गुड्डी सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं यूपीएस हरनीखेडा की अध्यापिका प्राची शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं यूपीएस पालियाखेडी की अध्यापिका मोनिका सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी एवं गायन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
समारोह में ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मीना दीदी, नेहा दीदी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओम प्रकाश चौधरी, रवि वशिष्ठ, सीबीईओ अली मोहम्द, एसीबीईओ भुवनेश नागर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतिभा मीणा, प्रधानाध्यापिका संजीदा परवेज, साइक्लिस्ट उज्जवला कानोडे भी मंचासिन रहे। समारोह में कार्यक्रम अधिकारी मनोहर लाल सोनी, शम्शूद्दीन, रामप्रकाश रेगर भी उपस्थित रहे। सहायक परियोजना समन्वयक डॉ0 हेमन्त शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका प्रवीण काजला ने किया।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like