GMCH STORIES

मंत्रों में शक्ति होती है ,गायत्री मंत्र वेदों का सर्वश्रेष्ठ मंत्र

( Read 19314 Times)

26 Jan 20
Share |
Print This Page
मंत्रों में शक्ति होती है ,गायत्री मंत्र वेदों का सर्वश्रेष्ठ मंत्र

   डॉ. प्रभात कुमार सिंघल, कोटा   भारत विकास परिषद माधव शाखा के अध्यक्ष किशन पाठक ने बताया कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कारों का निर्माण हो एवं विश्व कल्याण की भावना उनके मन में हो इसी उद्देश्य को लेकर गायत्री परिवार के साथ विद्यार्थियों के बीच यह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम मैं उपस्थित गायत्री परिवार के प्रमुख ट्रस्टी रघुवीर मालवीया ने उपस्थित माधव शाखा सदस्य, शाला परिवार एवं विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र एवं हवन की महिमा के बारे में जानकारी देते हुए बताया की गायत्री भारतीय संस्कृति की जननी है ,और गायत्री उपासना वस्तुतः ईश्वर उपासना का सरल मार्ग है,गायत्री महामंत्र ईश्वर की सर्वोत्तम प्रार्थना है एवं यह मंत्र समस्त परेशानियों को दूर करता है मंत्रों में शक्ति होती है गायत्री मंत्र वेदों का सर्वश्रेष्ठ मंत्र है यह वातावरण में शुद्धि के साथ-साथ संस्कारों का भी निर्माण करता है।

          कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी जी डी पटेल ने बताया की विद्यार्थियों में हमारी भारतीय संस्कृति का ज्ञान बाल्यकाल से हो इस हेतु ऐसे संस्कार के कार्यक्रमों की सख्त आवश्यकता है उन्होंने बताया कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा विधि विधान से गायत्री पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई हवन यज्ञ में माधव शाखा के सदस्यों के साथ विद्यालय मेंअध्ययन कर रहे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी अग्नि कुंड में गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ अपनी आहुतियां दी कार्यक्रम  में प्रमुख रूप से माधव शाखा सदस्य केसी गुप्ता ,लहरी शंकर गौतम ,जगदीश विजयवर्गीय ,हेमंत सनाढ्य ,श्वेता शर्मा, शिव शर्मा, मोहित सनाढ्य ,गायत्री परिवार के सम्राट सिंह, तरुण अरोड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे

                                    


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like